देश की खबरें | मणिपुर : बिष्णुपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी, घर जलाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंफाल, 27 जुलाई मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर यहां फौबाकचाओ इखाई में हुई गोलीबारी के दौरान एक घर को भी जला दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी में शामिल भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान तेरा खोंगसांगबी के समीप स्थित घर में आग लगा दी गई।
उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि घटना में कोई हताहत तो नहीं है।
मणिपुर में करीब तीन महीने पहले कुकी और मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़की थी और तब से इसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

