एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर: निर्वाचन अधिकारियों ने प्रस्तावित एसआईआर पर छह जिलों के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन अधिकारियों ने जुलाई में मणिपुर के छह जिलों में मतदाता सूचियों के प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर: निर्वाचन अधिकारियों ने प्रस्तावित एसआईआर पर छह जिलों के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

इंफाल, 29 जुलाई निर्वाचन अधिकारियों ने जुलाई में मणिपुर के छह जिलों में मतदाता सूचियों के प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये बैठकें नोनी, उखरूल, कामजोंग, कांगपोकपी और थौबल जिलों और काकचिंग जिले के हियांगलाम और सुगनू विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की गईं।

उन्होंने बताया कि बैठकों का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने किया था।

अधिकारी ने बताया कि एसआईआर पर जिला स्तरीय बैठकों के दौरान मतदान केंद्रों के युक्तिसंगत निर्धारण और बूथ-स्तरीय एजेंटों की नियुक्ति पर चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मतदाता घोषणा के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों पर सुझाव देने और चुनाव संबंधी चिंताओं को उठाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डीईओ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामानंद नोंग्मीकापम ने 25 जुलाई को इंफाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).