देश की खबरें | मणिपुर उपचुनाव: चार विधानसभा सीटों के लिए चार बजे तक हुआ 85.94 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में चार विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में शनिवार को अपराह्न चार बजे तक कुल 1.35 लाख मतदाताओं में से लगभग 85.94 प्रतिशत ने मतदान किया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इम्फाल, सात नवंबर मणिपुर में चार विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में शनिवार को अपराह्न चार बजे तक कुल 1.35 लाख मतदाताओं में से लगभग 85.94 प्रतिशत ने मतदान किया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मतदान जारी है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उनके अनुसार अपराह्न चार बजे तक 203 मतदान केंद्रों पर 85.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Live Streaming on Aaj Tak: यहां देखें आज तक के एग्जिट पोल के नतीजे.
उन्होंने कहा कि थुबल जिले की लिलोंग और वांगजिंग-टेन्था, कंगपोकपी की सैतु और इम्फाल वेस्ट की वंगोई सीटों पर कुल 1,35,212 मतदाता हैं और 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
इन चार क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों के विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा देने के कारण ये उपचुनाव कराये जा रहे हैं। ये विधायक भाजपा में शामिल हो गये थे।
भाजपा तीन सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है जबकि एक सीट पर वह एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतगणना दस नवंबर को होगी।
मतदान के वास्ते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही वहीं कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)