देश की खबरें | मणिपुर उपचुनाव: चार विधानसभा सीटों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे तक हुआ 37.61 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में चार विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में शनिवार को हो रहे मतदान के पहले चार घंटों में कुल 1.35 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 37.61 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
इम्फाल, सात नवंबर मणिपुर में चार विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में शनिवार को हो रहे मतदान के पहले चार घंटों में कुल 1.35 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 37.61 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही कोविड-19 से बचने के नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि 203 मतदान बूथ पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
उन्होंने कहा कि थुबल जिले की लिलोंग और वांगजिंग-टेन्था, कंगपोकपी की सैतु और इम्फाल वेस्ट की वंगोई सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी और 10 नवंबर को मतगणना होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)