देश की खबरें | मणिपुर भाजपा ने केंद्रीय नेताओं के निर्देश पर पार्टी कार्यालय बंद करने की खबर का खंडन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय नेताओं के निर्देश पर राज्य में पार्टी मुख्यालय बंद कर दिया गया है।

इंफाल, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय नेताओं के निर्देश पर राज्य में पार्टी मुख्यालय बंद कर दिया गया है।

भाजपा महासचिव के. सरत कुमार सिंह ने कहा कि कर्फ्यू के कारण इंफाल में पार्टी कार्यालय में कम लोग आ रहे हैं।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मीडिया में आई उस खबर का खंडन करते हैं, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय नेताओं ने हमें पार्टी कार्यालय बंद करने के लिए कहा है। पार्टी के राज्य पदाधिकारियों को ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। इंफाल में भाजपा मुख्यालय बंद होने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

मीडिया के एक हिस्से में प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि राज्य में तनावपूर्ण स्थिति के बाद भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने पार्टी की प्रदेश इकाई को कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया है।

सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ता राज्य सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का सम्मान कर रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी कार्यालय में आने वालों की संख्या कम हो गई है। पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद कर्फ्यू के मद्देनजर पार्टी कार्यालय में प्रवेश में कई बदलाव भी किए गए हैं।’’

छात्रों ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सुरक्षा सलाहकार पर उग्रवादियों के हमलों से निपटने में असमर्थ रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में 10 सितंबर को कर्फ्यू लगा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\