खेल की खबरें | मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 25 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मणिपुर ने अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में शनिवार को यहां अरुणाचल प्रदेश को पारी और 25 रन से करारी शिकस्त दी।

कोलकाता, 19 फरवरी मणिपुर ने अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में शनिवार को यहां अरुणाचल प्रदेश को पारी और 25 रन से करारी शिकस्त दी।

पहली पारी में 177 रन से पिछड़ने वाली अरुणाचल की टीम दूसरी पारी में 152 रन पर ढेर हो गयी। मणिपुर के लिये कंगाबाम सिंह ने चार जबकि बिश्वोरजीत कोंथोजाम और रेक्स राजकुमार ने दो - दो विकेट लिये।

प्लेट ग्रुप के एक अन्य मैच में मिजोरम ने बिहार के बड़े स्कोर के जवाब में तरुवर कोहली (151) और उदय कौल (96) की अच्छी पारियों के बावजूद सात विकेट पर 298 रन बनाये हैं।

बिहार ने सकीबुल गनी के रिकार्ड 341 रन और बाबुल कुमार के नाबाद 229 रन की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 686 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। मिजोरम अभी उससे 388 रन पीछे है।

एक अन्य मैच में नगालैंड ने चेतन बिष्ट (115), होकाइतो झिमोमी (105) और अबू नाचीम (नाबाद 61) की उपयोगी पारियों से पहली पारी में 412 रन बनाकर सिक्किम के खिलाफ 110 रन की बढ़त हासिल की।

सिक्किम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 197 रन बनाये हैं और अब उसे 87 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\