देश की खबरें | डब्ल्यूटीटी चैंपियन्स में मनिका क्वार्टर फाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में चीन की कियान टियानयी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ फ्रांस के मोंटपेलियर में चल रहे डब्ल्यूटीटी चैंपियन्स टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में चीन की कियान टियानयी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ फ्रांस के मोंटपेलियर में चल रहे डब्ल्यूटीटी चैंपियन्स टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

दुनिया की 30वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को शनिवार रात हुए मुकाबले में सिर्फ 25 मिनट में टियानयी के खिलाफ 8-11, 8-11, 10-12 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाली मनिका ने तीनों गेम में विरोधी खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

डब्ल्यूटीटी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मनिका ने शुक्रवार को दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की बर्नाडेट जोक्स को 11-9, 6-11, 13-11, 11-9 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

टियानयी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीय हमवतन यिडी वैंग को 11-7, 11-9, 13-11 से शिकस्त दी थी।

डब्ल्यूटीटी में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी श्रीजा अकुला को पहले दौर में ही दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी पुएर्टो रिको की एड्रियाना डियाज ने 6-11, 11-7, 11-1, 8-11, 11-8 से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\