देश की खबरें | मानगढ धाम आज नहीं तो कल राष्ट्रीय स्मारक घोषित होकर रहेगा : गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर देंगे लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं सकी।
जयपुर, एक नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर देंगे लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं सकी।
पुष्कर मेले की शुरुआत के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह लगा कि इस मामले पर राजनीति हो रही है तो थोड़ा रूका जाये। हालांकि गहलोत ने यह विश्वास जताया कि मानगढ़ धाम आज नहीं तो कल राष्ट्रीय स्मारक घोषित होकर रहेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर देंगे लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं सकी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हो सकता है कि हमने कुछ ज्यादा मांग कर ली हो, उन्हें(प्रधानमंत्री) लगा होगा कि अभी राजनीति हो रही है तो थोडा रूका जाये.. कोई बात नहीं.. आज नहीं तो कल राष्ट्रीय स्मारक घोषित होकर रहेगा.. यह मैं कह सकता हूं।’’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मानगढ़ धाम के भव्य विस्तार की प्रबल इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने चार राज्यों- राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों से एक साथ मिलकर काम करने और एक रोडमैप तैयार करने के बारे में विस्तृत चर्चा करने का अनुरोध किया ताकि गोविंद गुरु जी के इस स्मारक स्थल को दुनिया के नक्शे पर जगह मिल सके।
गहलोत ने पुष्कर तीर्थ में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुष्कर मेले का शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड महामारी के कारण मेला आयोजित होने में परेशानियां आईं, परन्तु इस वर्ष पुष्कर मेले में देश-विदेश से सैलानी आकर मेले में शामिल होंगे।
गहलोत ने कहा कि पुष्कर राज तीर्थ ऐसा स्थान है जहां सभी जाति, सभी धर्म, सभी कौम के लोग आते है । उन्होंने कहा कि दरगाह, पुष्कर तीर्थ, ब्रह्मा जी का मंदिर अजमेर की पहचान है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

