देश की खबरें | कुत्ता प्रकरण में आईएएस दंपत्ति के तबादले को मेनका गांधी ने गलत बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेनका गांधी ने दिल्ली के स्टेडियम में आईएएस दंपति के कुत्ता टहलाने की खबर के बाद दिल्ली से बाहर उनका तबादले किये जाने को गलत बताया है।

बदायूं (उप्र), 28 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेनका गांधी ने दिल्ली के स्टेडियम में आईएएस दंपति के कुत्ता टहलाने की खबर के बाद दिल्ली से बाहर उनका तबादले किये जाने को गलत बताया है।

उन्होंने शनिवार को यहां कहा, ‘‘मैं आईएएस (संजीव) खिरवार को अच्छी तरह से जानती हूं और उन पर जो आरोप लगे हैं, वह बिल्कुल झूठे हैं, वह बहुत ही काबिल, अच्छे और ईमानदार अधिकारी हैं।’’

मेनका गांधी ने कहा कि जब वह दिल्ली में पर्यावरण विभाग के सचिव थे, तो दिल्ली को उनसे बहुत फायदा हुआ था।

गांधी ने कहा कि खिरवार लोगों की बात सुनते हैं और उन पर कार्रवाई भी करते हैं। इसीलिए उन पर जो कार्यवाही की गई है वह बिल्कुल गलत है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश ऐसी जगह नहीं है, जिसे लोगों को सजा के तौर पर भेजे जाने का मुद्दा बनाया जाए। इन प्रदेशो में भी काबिल लोगों की जरूरत है,यह ऐसी जगह है जहां लोग खुशी-खुशी चले जाते हैं।

गौरतलब है कि मीडिया में यह खबरें आई थीं कि खिरवार और उनकी आईएएस पत्नी दिल्ली के एक स्टेडियम को कथित तौर पर बंद करवाकर वहां अपने कुत्ते को टहलाते थे। इस खबर के बाद खिरवार और उनकी पत्नी का तबादला कर दिया गया।

प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार का तबादला लद्दाख कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा को "तत्काल प्रभाव" से अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया।

गांधी ने सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताते कहा कि यह क्या तरीका है कि किसी को उठाकर यहां-वहां फेंक दिया, यह हमें शोभा नहीं देता है, इससे दिल्ली का नुकसान हुआ है।

भाजपा सांसद मेनका गांधी शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया का स्वास्थ्य जानने उनके आवास पर पहुंचीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर