विदेश की खबरें | मंडेला अफ्रीका के युवाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली व्यक्ति हैं: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूरे महाद्वीप में किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार उनकी मृत्यु के सात साल बाद भी मंडेला की विरासत अफ्रीका के युवाओं को आकर्षित कर रही है।

पूरे महाद्वीप में किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार उनकी मृत्यु के सात साल बाद भी मंडेला की विरासत अफ्रीका के युवाओं को आकर्षित कर रही है।

14 अफ्रीकी देशों के युवाओं में किये गये सर्वेक्षण के अनुसार 86 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.

मंडेला की जयंती की पूर्व संध्या पर इडेकोविट्ज फैमिली फाउंडेशन ने सर्वेक्षण के निष्कर्षों को शुक्रवार को जारी किया।

नेल्सन मंडेला फाउंडेशन ने इन निष्कर्षों का स्वागत करते हुए कहा कि असमानता के खिलाफ मंडेला का रुख दक्षिण अफ्रीका और महाद्वीप में बढ़ रहे कोविड-19 का मुकाबला करने में अफ्रीकियों की मदद करने में सक्षम है।

यह भी पढ़े | ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, 76 हजार संक्रमितों की हुई मौत.

सर्वेक्षण के अनुसार 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मंडेला का अफ्रीका पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। सर्वेक्षण में कांगो, इथियोपिया, गैबॉन, घाना, केन्या, नाइजीरिया, माली, मलावी, रवांडा, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, टोगो, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में 18 से 24 वर्ष की उम्र के 4,200 पुरुष और महिलाएं शामिल थी।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव शनिवार को मंडेला की जयंती पर वार्षिक मंडेला व्याख्यान देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\