देश की खबरें | राजनीति में जाने के लिये बनाए गए ‘मंदरम’ को रजनीकांत ने भंग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को घोषणा की कि वह रजनी मक्कल मंदरम को भंग कर रहे हैं जिसका गठन उनके सियासत में प्रवेश के लिये किया गया था और कहा कि उनका भविष्य में राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।

चेन्नई, 12 जुलाई अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को घोषणा की कि वह रजनी मक्कल मंदरम को भंग कर रहे हैं जिसका गठन उनके सियासत में प्रवेश के लिये किया गया था और कहा कि उनका भविष्य में राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने प्रशंसकों और मंदरम के पदाधिकारियों के समक्ष सवाल उठाया था कि “मैं भविष्य में राजनीति में आने जा रहा हूं या नहीं”, अभिनेता ने पदाधिकारियों से चर्चा के बाद कहा कि वह राजनीति में नहीं जाएंगे।

उन्होंने संभवत: अपने पूर्व में प्रस्तावित राजनीति करने के इरादे, जिसे उन्होंने बाद में छोड़ दिया, के संदर्भ में कहा कि परिस्थितियों के कारण “हमने जो सोचा था वह फलीभूत नहीं हुआ।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरा भविष्य में खुद को राजनीति में शामिल करने का कोई इरादा नहीं है।”

उन्होंने कहा, इसलिए आरएमएम को भंग किया जाता है और पदाधिकारी पूर्व की तरह रजनीकांत फैंस फोरम (रजनीकांत रसीगर नरपानी मंदरम) के तहत काम करेंगे जिसका उद्देश्य लोक कल्याण की गतिविधियों को अंजाम देना है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल राजनीति में शामिल नहीं होने की उनकी घोषणा के बाद मंदरम को लेकर स्थिति स्पष्ट करना उनका दायित्व था, जिसका गठन राजनीतिक पार्टी के गठन के लिये जमीन तैयार करने वाले संगठन के तौर पर किया गया था।

गैर राजनीतिक कल्याणकारी निकाय ‘फैंस फोरम’ को आरएमएम में बदल दिया गया था और इस नए संगठन की शुरुआत 2018 में हुई थी।

इसके लिये राज्य और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई थी जबकि अलग-अलग इकाइयां भी बनाई गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान