देश की खबरें | नीतीश के पाला बदलने से बिहार में ‘मंडल बनाम कमंडल’ राजनीति तेज होगी: राजनीतिक विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर नीतीश कुमार के बुधवार को ‘महागठबंधन 2.0’ सरकार बनाने के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में ‘मंडल बनाम कमंडल’ राजनीति तेज होगी।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर नीतीश कुमार के बुधवार को ‘महागठबंधन 2.0’ सरकार बनाने के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में ‘मंडल बनाम कमंडल’ राजनीति तेज होगी।

‘मंडल-कमंडल’ शब्दावली 90 के दशक के मध्य में हिन्दी पट्टी के दो प्रमुख राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में सुर्खियों में रही थी जहां क्षेत्रीय दलों की जाति आधारित राजनीति और भाजपा की हिन्दुत्व विचारधारा के बीच मुकाबला था।

‘मंडल’ शब्दावली का उपयोग ऐसी राजनीति के परिप्रेक्ष्य में किया जाता है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति के इर्द गिर्द घूमती है। मूल रूप से इसकी उत्पत्ति मंडल आयोग से होती है जिसका गठन 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी सरकार ने सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गो की पहचान के लिये किया था।

वहीं, ‘कमंडल’ का संदर्भ हिन्दुत्व की राजनीति के परिप्रेक्ष्य में दिया जाता है जिसकी उत्पत्ति ऋषि-मुनियों द्वारा उपयोग किये जाने वाले पात्र से होती है।

बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि भाजपा का रथ हमेशा बिहार में ही रूका है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बौद्धिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और वे समझते हैं कि शासन में साम्प्रदायिक ताकतें सक्षम नहीं हो सकती है क्योंकि विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं होता है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है और क्षेत्रीय दल का प्रभाव बना रहेगा।

जावेद ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘ स्वतंत्रता आंदोलन के समय चंपारण से आंदोलन को गति मिली थी, भारत छोड़ो आंदोलन में भी प्रदेश के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। बिहार ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now