खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाइटेड समर्थित पांच खिलाड़ियों की टीम वाले फुटबॉल मैच का भारत में होगा आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल फ्रेंचाइजियों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड द्वारा समर्थित पांच खिलाड़ियों की टीम की फुटबॉल प्रतियोगिता ‘रोड टू ओल्ड ट्रैफर्ड’ के दूसरे सत्र का आयोजन भारत के छह शहरों में होगा।

चेन्नई, एक अप्रैल इंग्लैंड की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल फ्रेंचाइजियों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड द्वारा समर्थित पांच खिलाड़ियों की टीम की फुटबॉल प्रतियोगिता ‘रोड टू ओल्ड ट्रैफर्ड’ के दूसरे सत्र का आयोजन भारत के छह शहरों में होगा।

इसका आगाज छह अप्रैल को चेन्नई चरण के साथ होगा।

सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को मैनचेस्टर यूनाइटेड के ओल्ड ट्रैफर्ड स्थित घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा।

इसका ग्रैंड फिनाले 31 मई को ‘थिएटर ऑफ ड्रीम्स (यूनाइटेड का ओल्ड ट्रैफर्ड स्थित घरेलू मैदान)’ में होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक दूसरे सत्र में भारत के प्रतिनिधित्व का फैसला करने के लिए इसके मैचों को चेन्नई के अलावा दिल्ली, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु और कोच्चि में खेला जायेगा।

शहर चरण की विजेता टीमें सात अप्रैल को फाइनल खेलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें