एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने जीत दर्ज करके शीर्ष चार में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूनाईटेड ने बुधवार को खेले गये मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेअसर रहे और खेल समाप्त होने से 20 मिनट पहले उनके स्थान पर दूसरा खिलाड़ी उतारा गया।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने जीत दर्ज करके शीर्ष चार में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत की

यूनाईटेड ने बुधवार को खेले गये मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेअसर रहे और खेल समाप्त होने से 20 मिनट पहले उनके स्थान पर दूसरा खिलाड़ी उतारा गया।

यूनाईटेड अब भी सातवें स्थान पर है लेकिन वह चौथे स्थान की टीम वेस्ट हैम से केवल दो अंक पीछे है। लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करती हैं।

एक अन्य मैच में टोटेनहैम ने स्टीवन बर्गविन के आखिर दो मिनट के अंदर किये गये दो गोल से लीस्टर सिटी को 3-2 से हराया।

टोटेनहैम हैरी केन के 38वें मिनट में किये गये गोल के बावजूद अंतिम क्षणों तक 1-2 से पिछड़ रहा था। ऐसे में बर्गविन ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम के पांचवें और सातवें मिनट में गोल किये।

लीस्टर सिटी की तरफ से पैटसन डका ने 24वें और जेम्स मैडिसन ने 76वें मिनट में गोल किया।

इस जीत से टोटेनहैम पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).