खेल की खबरें | मानव ठक्कर ने शरत कमल को हराया, यू मुम्बा टेटे ने चेन्नई लायंस को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मानव ठक्कर ने शुक्रवार को यहां अनुभवी अचंता शरत कमल पर रोमांचक जीत दर्ज की जिसकी बदौलत यू मुम्बा टेटे ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) 2024 के करीबी मुकाबले में चेन्नई लायंस को 8-7 से शिकस्त दी।
चेन्नई, 30 अगस्त मानव ठक्कर ने शुक्रवार को यहां अनुभवी अचंता शरत कमल पर रोमांचक जीत दर्ज की जिसकी बदौलत यू मुम्बा टेटे ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) 2024 के करीबी मुकाबले में चेन्नई लायंस को 8-7 से शिकस्त दी।
यू मुम्बा टेटे इस तरह 29 अंक लेकर लीग तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी जबकि चेन्नई लायंस के 19 अंक हैं।
प्रतिभाशाली ठक्कर ने शरत कमल पर 6-11, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने मिश्रित युगल मैच में स्पेनिश स्टार मारिया जियाओ के साथ मिलकर चेन्नई लायंस के शरत और साकुरा मोरी की जोड़ी को 11-7, 11-10, 11-4 से पराजित किया।
चेन्नई लायंस की मौमा दास ने मुकाबले के अंतिम महिला एकल मैच में मारिया जियाओ को 2-1 से पराजित किया।
इससे पहले नाईजीरियाई स्टार अरूणा कादरी ने जूल्स रोलैंड पर 10-11, 11-9, 11-7 से जीत से यू मुम्बा टेटे को शुरूआती बढ़त दिलाई।
मोरी ने महिला एकल में सुर्तिथा मुखर्जी को हराकर यू मुम्बा को बराबरी करने में मदद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

