देश की खबरें | केरल में यात्रियों को कोविड-19 का जाली प्रमाण पत्र जारी करने पर प्रयोगशाला का प्रबंधक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मलाप्पुरम जिले के वलनचेरी इलाके से मध्य एशिया के अलग अलग देश जाने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का जाली प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में मंगलवार को एक निजी प्रयोगशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
मलाप्पुरम, 29 सितंबर केरल में मलाप्पुरम जिले के वलनचेरी इलाके से मध्य एशिया के अलग अलग देश जाने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का जाली प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में मंगलवार को एक निजी प्रयोगशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वलनचेरी की अर्मा लैब, कोझीकोड स्थित प्रतिष्ठित प्रयोगशाला की एक फ्रैंचाइज़ी है। अर्मा लैब ने कोरोना वायरस की जांच के नाम पर लोगों से लाख रुपये लिए।
यह भी पढ़े | Hathras Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप रेप पीड़िता की जीभ काटने की रिपोर्ट गलत- डीएम.
वलनचेरी की प्रयोगशाला ने करीब दो हजार लोगों को बिना जांच किए कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का जाली प्रमाण पत्र कथित रूप से जारी किया। इन लोगों के नमूनों की जांच कोझीकोड स्थित प्रयोगशाला में होनी थी, जिसे आईसीएमआर ने कोविड-19 की जांच करने का लाइसेंस दिया है।
प्रयोगशालाओं के बीच हुए करार के मुताबिक, वलनचेरी स्थित अर्मा लैब को सिर्फ नमूने एकत्रित करने थे और इन नमूनों को जांच के लिए कोझीकोड स्थित प्रयोगशाला भेजना था।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: हाथरस के पीड़ित परिवार को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद.
कोझीकोड स्थित प्रयोगशाला कोविड-19 प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकृत थी।
पुलिस ने बताया कि अर्मा लैब के अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में कथित रूप से 2500 नमूने एकत्रित किए और उन्हें कोझीकोड स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए नहीं भेजा, बल्कि जांच के लिए सिर्फ 500 नमूने भेजे गए।
पुलिस ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का जाली प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अर्मा लैब के अधिकारियों ने कोझीकोड स्थित लैब का 'जाली' लैटरहेड बनाया और कोविड-19 प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अर्मा लैब ने हर जांच के लिए कथित रूप से 2750 रुपये लिए और 40-50 लाख रुपये कमाए।
कई अनिवासी भारतीय अर्मा लैब द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र के आधार पर सऊदी अरब चले गए और वहां जांच होने पर संक्रमित पाए गए।
इसके बाद सऊदी अरब ने कोझीकोड स्थित प्रयोगशाला को प्रतिबंधित कर दिया।
लैब पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली, एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और अर्मा लैब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)