जरुरी जानकारी | सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के लिए प्रबंधन, कमजोर नियमन जिम्मेदारः फेडरल रिजर्व

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडरल रिजर्व की तरफ से एसवीबी के डूबने के पीछे की वजह तलाशने के लिए यह समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार कराई गई है। इसके मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े इस बैंक के नियमन एवं निगरानी से जुड़ी चूक ने इसके पतन की इबारत लिखी।

फेडरल रिजर्व की तरफ से एसवीबी के डूबने के पीछे की वजह तलाशने के लिए यह समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार कराई गई है। इसके मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े इस बैंक के नियमन एवं निगरानी से जुड़ी चूक ने इसके पतन की इबारत लिखी।

फेडरल रिजर्व के उप प्रमुख माइकल बॉर की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट कहती है कि केंद्रीय बैंक की कार्य संस्कृति की भी इसमें भूमिका रही है जिसमें पर्यवेक्षक समस्या को बढ़ता हुआ देखने पर भी बैंक प्रबंधन पर सख्त रुख नहीं अख्तियार कर पाते हैं।

कई वर्षों तक उद्यम पूंजी फर्मों और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का पसंदीदा रहा सिलिकॉन वैली बैंक मार्च की शुरुआत में अचानक डूब गया था। इसकी वजह से समूची अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली के प्रति एक तरह का अविश्वास पैदा हुआ था।

बैंक के ग्राहकों ने चंद घंटों के भीतर ही 10 अरब डॉलर से अधिक रकम की निकासी की थी जिसके बाद फेडरल रिजर्व ने गत 10 मार्च को इसे बंद कर दिया।

इसके दो दिन बाद सिग्नेचर बैंक ऑफ न्यूयॉर्क को भी फेडरल रिजर्व ने ताला लगाने का फरमान दे दिया था।

इस रिपोर्ट में एसवीबी के डूबने के पीछे सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि सोशल मीडिया की ही वजह से कुछ घंटों में ही बैंक से भारी मात्रा में निकासी के लिए लोग प्रेरित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now