खेल की खबरें | माना पटेल और आर्यन नेहरा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ प्रभावित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन माना पटेल ने रविवार को 76 वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के शुरुआती दिन अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा और कर्नाटक के तैराक नीना वेंकटेश और लिनेशा ए.के. ने भी नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वालो में शामिल हुए।

हैदराबाद, दो जुलाई ओलंपियन माना पटेल ने रविवार को 76 वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के शुरुआती दिन अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा और कर्नाटक के तैराक नीना वेंकटेश और लिनेशा ए.के. ने भी नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वालो में शामिल हुए।

  तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला तैराक माना ने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 03.48 सेकंड के समय के साथ अपने पिछले रिकॉर्ड एक मिनट 04.33 सेकंड में सुधार किया।

इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की पलक जोशी (एक मिनट 04.32 सेकंड) और कर्नाटक की सुवाना भास्कर (एक मिनट 05 सेकंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों की 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए जगह पक्की कर चुके आर्यन ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में तीन मिनट 52.55 सेकंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड दिल्ली के कुशाग्र रावत के नाम था। वह इसमें  तीन मिनट 55.45 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा तीन मिनट 57.86 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीना ने तरणताल में दमदार प्रदर्शन किया। कर्नाटक की तैराक ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।  उन्होंने पहले हीट में 28.01 सेकेंड का समय लेकर दिव्या सतीजा के 2019 में बनाए गए 28.33 सेकेंड के रिकॉर्ड को अपने नाम किया। उन्होंने इसके बाद फाइनल में 27.74 सेकेंड का समय लेकर फिर से नया रिकॉर्ड कायम किया।

नीना की साथी तैराक लिनेशा ने दो मिनट 37.35 सेकंड का समय निकाला जो महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में उनके पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से दो सेकंड कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड