एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: नागपुर में महिलाओं पर अभद्र कमेंट करने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

महाराष्ट्र में नागपुर शहर के एक बाजार में दो महिलाओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उन पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी

Maharashtra Shocker: नागपुर में महिलाओं पर अभद्र कमेंट करने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर

नागपुर (महाराष्ट्र), सात अप्रैल महाराष्ट्र में नागपुर शहर के एक बाजार में दो महिलाओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उन पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में हुए हमले में शामिल दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें: सिगरेट जलाने के लिए मांगी माचिस, नहीं देने पर दो किशोर ने की चाकू मारकर युवक की हत्या

उन्होंने बताया कि रंजीत राठौड़ नामक व्यक्ति ने आरोपी जयश्री पानझाडे और सविता सायरे पर अभद्र टिप्पणी की जो कपड़े खरीदने के लिए आयी थीं और इसके बाद उनके बीच तीखी नोंकझोक हुई.अधिकारी ने बताया कि पानझाडे ने अपने दोस्त आकाश दिनेश राउत को फोन किया, जो घटनास्थल पर पहुंचा और उसका राठौड़ से झगड़ा हुआ। उसने राठौड़ पर चाकू से कई वार किए और उसके बाद फरार हो गया.

उन्होंने बताया पुलिस को सूचना दी गयी और राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).