देश की खबरें | गुरुग्राम में सड़क पार करते समय व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, शव पर से गुजरे कई वाहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पार कर रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, तीन फरवरी दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पार कर रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव पर से कई अन्य वाहन गुजर गए, जिसके कारण शव की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

पुलिस ने मृतक के बटुए की मदद से उसकी पहचान दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी रमेश नायक के रूप में की है। पुलिस के अनुसार रमेश, स्कूल बस का चालक था। रमेश के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र तीन, आठ और 10 साल है।

यह घटना बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के दिल्ली-जयपुर मार्ग पर हुई, जब रमेश अपनी बहन से मिलने जयपुर जा रहा था। हालांकि तबीयत ठीक न होने पर रमेश ने अपनी योजना बदल दी और दिल्ली लौटने का फैसला किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रमेश पैदल ही राजमार्ग पार कर रहा होगा जब पहले वाहन ने उसे टक्कर मारी। पीछे से आ रहे कई अन्य वाहन शव को देख नहीं पाए और उसके ऊपर चढ़ गए। एक यात्री ने शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। ’’

रमेश के छोटे भाई दिलीप नायक ने उसके कपड़ों से शव की पहचान की। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\