विदेश की खबरें | जर्मनी में ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों को चाकू घोंपा, दो की मौत की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

जर्मनी की संघीय पुलिस बल ने कहा कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली क्षेत्रीय ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया। पुलिस एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

डीपीए ने बाद में श्लेस्विग-होल्स्टीन राज्य के गृह मंत्री सबाइन सूटरलिन-वाक के हवाले से कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमला स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे हुआ।

समाचार एजेंसी ने कहा कि ब्रोकस्टेड में ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद रहा।

पुलिस ने डीपीए को संदिग्ध की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि उसके संभावित इरादों की जांच की जा रही है।

संबंधित पुलिस एजेंसियों से बुधवार को तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\