एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की दो लोगों ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की दो लोगों ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई उस पर पहले से ही आठ आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जमानत पर बाहर था।

पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नामक व्यक्ति बृहस्पतिवार रात अपने घर के पास खड़ा था, तभी एक किशोर समेत दो लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, कुमार पर दिल्ली में डकैती और झपटमारी के आठ मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि किशोर को कुमार से ‘दुश्मनी’ थी।

अधिकारी ने कहा, "कुछ दिन पहले, कुमार ने किशोर को उसके लिए शराब लाने के लिए मजबूर किया था और वह इससे आहत था।"

पुलिस ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).