एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शख्स ने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारी, थाने में किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काम से जुड़े विवाद को लेकर 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर घायल कर दिया और घटना के बाद उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शख्स ने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारी, थाने में किया आत्मसमर्पण

नयी दिल्ली, 21 अगस्त काम से जुड़े विवाद को लेकर 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर घायल कर दिया और घटना के बाद उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किराड़ी निवासी मनीष कुमार शुक्रवार की रात करीब 11.20 बजे अमन विहार थाने आया और वहां के अधिकारियों को बताया कि उसने सुल्तानपुरी निवासी भरत लाल साहू (35) को गोली मार दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके हाथ में एक देसी पिस्तौल थी और उसके कपड़े खून से सने थे।

बाद में, पुलिस थाने को रात 11.24 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि उसके भाई को सुल्तानपुरी में हनुमान मंदिर पार्किंग के पास गोली मार दी गई है और उसे रोहिणी के सेक्टर 22 के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू ने पुलिस को बताया कि उसे पार्किंग स्थल पर बुलाया गया था और जब वह रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर वहां पहुंचा तो कुमार ने उसकी पीठ में गोली मार दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह वहां से भागा और अपनी कार चलाकर अस्पताल पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुमार और साहू बिजनेस पार्टनर थे और संपत्ति का कारोबार करते थे। उनकी साझेदारी पिछले साल कुछ मतभेदों के कारण खत्म हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).