एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आजमगढ़ में पैसों के लेन-देन के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन के विवाद में सोमवार एक शख्स की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आजमगढ़ में पैसों के लेन-देन के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़, (उप्र) 16 सितंबर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन के विवाद में सोमवार एक शख्स की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी तेज सिंह (32) गाय-भैंस बेचने का काम करता था तथा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के देवकली तारन के पास कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया और इस दौरान उसे गोली मार दी गई।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल, मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मीणा ने बताया, “कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये में हैं। पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।”

मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तेज सिंह से कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पैसे देने के लिए उन लोगों ने उसके भाई को बुलाया गया था।

विनोद ने बताया कि करीब 2.5 लाख रुपये का मामला है और दूसरे पक्ष ने चेक दिया था लेकिन चेक बाउंस हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).