एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की रंजिश के चलते एक अन्य व्यक्ति ने टैक्सी में गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

देश की खबरें | दिल्ली में टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध की तलाश जारी

नयी दिल्ली, 13 जून दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की रंजिश के चलते एक अन्य व्यक्ति ने टैक्सी में गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक की शिनाख्त यहां के गालिबपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 2019 में आबकारी अधिनियम के तहत ममला दर्ज किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे द्वारका में खैरा मोड़ के पास हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध खैरा मोड़ पर धीरेन्द्र से मिलने आया था और दोनों पीड़ित के वाहन में बैठ गए। इसबीच दोनों के बीच कोई विवाद हुआ और फिर संदिग्ध ने धीरेन्द्र पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया,‘‘ संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। हमें अहम सुराग मिला है। प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).