छह साल की बेटी के साथ बलात्कार करने मामले में व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा

महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

Arrest (Photo Credits: Twitter)

ठाणे, 7 अक्टूबर : महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश डी एस देशमुख ने शुक्रवार को 31 साल के आरोपी को बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में बच्चों को यौन शोषण से संरक्षण संबंधी पॉक्सो कानून के तहत सजा सुनायी. जिस समय यह अपराध हुआ उस वक्त बच्ची की उम्र छह वर्ष थी. अदालत ने दोषी के खिलाफ नौ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

विशेष लोक अभियोजक संध्या एच म्हात्रे ने अदालत को बताया कि कलावा इलाके के रहने वाले आरोपी ने 27 दिसंबर 2017 को बेटी के साथ बलात्कार किया और उसे चेताते हुये कहा कि वह इस बारे में किसी को भी नहीं बताये .बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान एवं पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अधिवक्ता ने बताया कि मामले में पांच लोगों की गवाही हुयी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)