देश की खबरें | मान ने आईएएस अधिकारियों को बनाया बलि का बकरा: पंचायतों को भंग किए जाने के मुद्दे पर बोले बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सभी ग्राम पंचायतों को भंग करने के अपनी सरकार के फैसले के लिए आईएएस अधिकारियों को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाकर ‘‘कायर’’ की तरह काम किया है।

लुधियाना, तीन सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सभी ग्राम पंचायतों को भंग करने के अपनी सरकार के फैसले के लिए आईएएस अधिकारियों को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाकर ‘‘कायर’’ की तरह काम किया है।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को भंग करने की प्रक्रिया मान ने ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के माध्यम से शुरू की थी, इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

पंजाब सरकार ने 31 अगस्त को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि वह राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को भंग करने वाली 10 अगस्त की अधिसूचना को वापस ले रही है।

कुछ घंटों बाद, सरकार ने पंचायतों को भंग करने पर ‘‘तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण’’ निर्णय लेने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों - ग्रामीण विकास और पंचायत प्रधान सचिव धीरेंद्र कुमार तिवारी तथा ग्रामीण विकास और पंचायत निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस मुद्दे पर पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि मान ‘‘कायरों की तरह काम कर रहे हैं और मामले में आईएएस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बादल ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि चुनावों के बाद पंचायतों को भंग करने की पूरी प्रक्रिया, संबंधित मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के माध्यम से भगवंत मान द्वारा शुरू, संचालित और हस्ताक्षरित की गई थी।’’

शिअद नेता ने कहा, ‘‘आईएएस अधिकारियों ने संबंधित फाइल को केवल मुख्यमंत्री के अवलोकन और आवश्यक आदेशों के लिए प्रस्तुत किया था। अधिकारियों ने फाइल पर ही यह विशेष तौर पर अंकित कर दिया था कि यह मुख्यमंत्री की इच्छानुसार भेजी जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now