एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में व्यक्ति ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

देश की खबरें | बिहार में व्यक्ति ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की

मोतिहारी, 29 मार्च बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

अरेराज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया कि यह घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बवेरिया गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, रेशमा खातून (40) और उनकी बेटियां अरबुन खातून (15), शबरून खातून (12) और शहजादी खातून (9) अपने घर के भीतर खून से लथपथ मिलीं। उनके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव के निशान थे।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद से रेशमा का पति इदु अंसारी फरार है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘इदु अंसारी ने दो बार शादी की थी। उसकी पहली पत्नी का निधन हो गया है जिससे उसके दो बेटे हैं। रेशमा उसकी दूसरी पत्नी थी जिससे उसकी पांच बेटियां थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेशमा की सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। एक अन्य बेटी की पिछले साल उस समय मौत हो गई थी जब परिवार यात्रा कर रहा था और इदु अंसारी ने उसे चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया था। इस घटना के सिलसिले में उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की जेल भेज दिया गया था और लगभग छह महीने पहले वह रिहा हो गया था।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अंसारी की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).