एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली में व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की, शव को आग के हवाले किया

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर दोस्त की हत्या करने और उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi: दिल्ली में व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की, शव को आग के हवाले किया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 8 जनवरी : उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद (Wazirabad) इलाके में कथित तौर पर दोस्त की हत्या करने और उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीराबाद के रहने वाले मुनीशद्दीन के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि मुनीशद्दीन का मृतक की पत्नी के साथ कथित तौर पर संबंध था.

उन्होंने बताया कि वजीराबाद के राम घाट के सामने एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली. उन्होंने कहा कि शरीर करीब 90 फीसदी जल चुका था. यह भी पढ़ें : J-K: बालाकोट में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

उन्हें घटनास्थल के पास झाड़ियों में खून भी मिला है और मौके से एक माचिस बरामद हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान वजीराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है .

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).