देश की खबरें | व्यक्ति ने चार बेटियों को पानी के टैंक में फेंककर मारा, आत्महत्या की कोशिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी चार बेटियों को पानी के टैंक में फेंककर मार डाला और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

बाड़मेर, 18 सितंबर राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी चार बेटियों को पानी के टैंक में फेंककर मार डाला और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा जिले के पोशाला गांव में अपराह्न करीब एक बजे हुआ। उन्होंने कहा कि पुरखाराम (30) नामक व्यक्ति ने पहले अपनी बेटियों-जियो (9), नोजी (7), हिना (3) एवं डेढ़ वर्षीय लासी को जहर दे दिया और फिर उन्हें अपने घर के बाहर स्थित 13 फुट गहरे पानी के टैंक में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने खुद भी पानी के टैंक में छलांग लगा दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने उसे पानी के टैंक में कूदते हुए देख लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने कहा, ‘‘चारों लड़कियां टैंक में डूब गईं। उनके शव बाहर निकाल लिए गए। पुरखाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लड़कियों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पुरखाराम की पत्नी की पांच महीने पहले कोविड-19 से मौत हो गई थी और इसके बाद से वह परेशान था।

उन्होंने बताया कि वह अपनी साली से विवाह करना चाहता था ताकि उसकी बेटियों को मां मिल जाए लेकिन उसकी ससुराल के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now