देश की खबरें | रिश्तेदार को फंसाने के लिए शख्स ने की बच्चे की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले के कांट क्षेत्र में आठ साल के बच्चे का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके चचेरे भाई समेत दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शाहजहांपुर (उप्र), 22 फरवरी शाहजहांपुर जिले के कांट क्षेत्र में आठ साल के बच्चे का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके चचेरे भाई समेत दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जिस महिला से दोस्ती करना चाहता था, उसके मामा को झूठे मामले में फंसाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने कहा, "रविवार को कांट थाना क्षेत्र के मीरवश्या गांव में एक आठ साल के बच्चे उत्तम का शव बरामद किया गया था। इस मामले में मृत बच्चे के चचेरे भाई प्रशांत और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने कहा, "प्रशांत ने हमें बताया कि वह एक महिला से दोस्ती करना चाहता था और उसने उसके मामा को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।"
आनंद ने बताया कि प्रशांत और पंकज ने तीन दिन पहले बच्चे का शव बरामद होने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों से कहा था कि किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि लड़की के मामा ने हत्या की है।
उन्होंने बताया कि दोनों का दावा उनके मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड के निष्कर्षों में झूठा पाया गया। दोनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

