एजेंसी न्यूज

Bihar: बिहार के नवादा में व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बेटियों की हत्या की

बिहार के नवादा जिले के माधोपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Bihar: बिहार के नवादा में व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बेटियों की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

नवादा (बिहार), 2 अप्रैल : बिहार के नवादा जिले के माधोपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

गोबिंदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी दीपक चौधरी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि मृतकों में चौधरी की पत्नी सावित्री देवी व उनकी एक वर्षीय बेटी काजल व दो वर्षीय बेटी दिव्या शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में फूड प्वाइजनिंग के कारण 39 लोग अस्पताल में भर्ती

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को अपने अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).