एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | व्यापार साझेदार ने व्यक्ति का किया दिल्ली से अपहरण, फगवाड़ा से छुड़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फगवाड़ा से दो व्यक्तियों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि दोनों ने कश्मीरी गेट से अपने व्यापार साझेदार (40 वर्षीय) का किसी वित्तीय मुद्दे को लेकर अपहरण किया था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देश की खबरें | व्यापार साझेदार ने व्यक्ति का किया दिल्ली से अपहरण, फगवाड़ा से छुड़ाया गया

नयी दिल्ली, चार फरवरी पंजाब के फगवाड़ा से दो व्यक्तियों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि दोनों ने कश्मीरी गेट से अपने व्यापार साझेदार (40 वर्षीय) का किसी वित्तीय मुद्दे को लेकर अपहरण किया था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने किराये पर ली गई टैक्सी के चालक के सामने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और पीड़ित को जबरन अपने साथ जम्मू कश्मीर ले जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान निशार अहमद (48) और इम्तियाज अहमद (48) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के निवासी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को बृहस्पतिवार को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि कश्मीरी गेट के पास से कुछ कश्मीरी उसके रिश्तेदार सैयद तारिख को उठा ले गए हैं। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले से संपर्क किया गया जिसने कहा कि वह कश्मीर से बोल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आसपास के राहगीरों और विक्रेताओं के साथ पूछताछ की गई और सभी टूर एंड ट्रैवेल कार्यालयों का दौरा किया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि दो कश्मीरी व्यक्तियों ने हरे रामा ट्रेवल्स, कश्मीरी गेट से एक अन्य कश्मीरी का अपहरण कर लिया। कलसी ने कहा कि हरे रामा ट्रैवल्स के पास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और यह खुलासा हुआ कि आरोपी दूसरे कश्मीरी को जबरन टैक्सी में बैठाकर ले गए।

पुलिस जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और पता चला कि कथित वाहन जीटी करनाल रोड के रास्ते कश्मीर की ओर जा रहा है। पुलिस ने कहा कि उनका तुरंत पीछा किया गया और हरियाणा एवं पंजाब में एसएसपी को तुरंत संदेश भेजा गया।

डीसीपी ने कहा कि बाद में पंजाब पुलिस की मदद से अपहरणकर्ताओं को फगवाड़ा शहर में पकड़ लिया गया। डीसीपी ने कहा कि पीड़ित को छुड़ा लिया गया और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों पक्ष व्यापारिक साझेदार हैं और पीड़ित और केसर एवं शाल का व्यापार करने वाले आरोपियों के बीच 55 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि वह चुपचाप उनके साथ जम्मू कश्मीर चले।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित के अपहरण के बाद उसके परिजनों से 55 लाख रुपये वसूलने की फिराक में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).