अंतर-धार्मिक विवाह के बाद नोएडा में शख्स ने खुदकुशी की
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 24 वर्षीय इंजीनियर ने ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने की वजह से खुदकुशी कर ली.
नोएडा, 27 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 24 वर्षीय इंजीनियर ने ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने की वजह से खुदकुशी कर ली. उसने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी जिस वजह से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे.
आत्महत्या करने से पहले उसने ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक कथित नोट भी साझा किया जिसमें उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर 24 थाने में उसकी पत्नी के माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह भी पढ़ें : Ludhiana Blast Case : लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में जर्मनी से गिरफ्तार हुआ सिख फॉर जस्टिस का जसविंदर सिंह मुलतानी
उसके पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और शहर के सेक्टर 54 में रहता था. उसका शव शनिवार को उसके घर के पास एक पेड़ से लटका मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

