देश की खबरें | व्यक्ति को जिंदा जलाया, परिवार ने कहा, आरोपी किसान प्रदर्शन का हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में चार लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा जिससे उसकी मौत हो गई।

बहादुरगढ़ (हरियाणा), 17 जून राज्य में चार लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना के चारों आरोपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के कसरा गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के भाई द्वारा की गई शिकायत के अनुसार टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल चार लोगों ने बुधवार की शाम मुकेश को कथित रूप से जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के वक्त चारों आरोपी नशे की हालत में थे।

पुलिस ने बताया कि मुकेश की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि चारों आरोपियों ने मुकेश पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़का था और उसे आग लगायी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल उसकी जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान जींद जिला निवासी के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार को मुकेश के परिजन और गांव के कुछ लोगों ने उसके निकटतम परिजन को सहायता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\