देश की खबरें | दिल्ली के वजीराबाद में पिटाई से व्यक्ति की मौत, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक ने 43 वर्षीय व्यक्ति को पीट पीटकर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक ने 43 वर्षीय व्यक्ति को पीट पीटकर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। संत नगर में रहने वाला मनोज पांच आपराधिक मामलों में लिप्त रह चुका है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक झगड़े को लेकर वजीराबाद पुलिस थाने में पीसीआर कॉल आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बुराड़ी के संत नगर का रहने वाला परविंदर घायल हालत में मिला जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को शवगृह में रखा गया है। चश्मदीद गिरीश बाबू ने अपने बयान में बताया कि परविंदर को मनोज ने एक डंडे से बेरहमी से पीटा था।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक और आरोपी के बीच सड़क पर चलते समय एक-दूसरे से टकराने के बाद झगड़ा हो गया और मृतक ने आरोपी को गाली दे दी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर लकड़ी के तख्ते से वार कर दिया।
कलसी ने बताया कि मनोज की तलाश के लिए कई जगह छापेमारी की गई और उसे पकड़ लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

