देश की खबरें | पत्नी और बेटी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद, 30 सितंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को नंदग्राम थाना क्षेत्र के सादिक नगर में एमवी इंटर कॉलेज के पास एक घर में खून से लथपथ दो शवों के बारे में सूचना मिली।
उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि बृहस्पतिवार रात संजय पाल ने अपनी पत्नी रेखा (35) के साथ झगड़ा किया था । उन्होंने बताया कि इस दौरान उसकी बेटी ताशु (15) ने अपनी मां का पक्ष लिया, जो दोनों के बीच हो रही बहस को सुन रही थी।
मुनिराज ने बताया कि इससे पाल गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी और बेटी को कुदाल से मार डाला।
उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेखा के भाई नितिन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
एसएसपी ने कहा कि संजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

