देश की खबरें | दिल्ली में हत्या के प्रयास में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को विवाद को लेकर एक अन्य व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को विवाद को लेकर एक अन्य व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी क्षेत्र के जेजे कॉलोनी निवासी आरोपी समीर ने तब हिरासत से भागने की कोशिश की जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए ले गई थी।

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी थाने को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को गोलीबारी के संबंध में पीसीआर कॉल आयी थी। पुलिस के अनुसार यह पता चला कि समीर शिकायतकर्ता सैदुल को गोली मारना चाहता था, लेकिन चूक गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समीर को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समीर ने पुलिस को बताया कि उसने विजय चौक और भलस्वा डेयरी गुरुद्वारे के बीच जंगल में हथियार छिपाया था।

पुलिस ने कहा कि रात में, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और दो कांस्टेबल अरुण और विश्राम, आरोपी को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा कि जंगल में एक झाड़ी से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि रास्ते में समीर ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर टीम पर गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिसकर्मियों ने चेतावनी में एक गोली चलाई और उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। बाद में, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि समीर 22 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\