विदेश की खबरें | पाकिस्तान में हिंदू लड़के को देवी देवताओं को अपशब्द कहने के लिए मजबूर करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़के को थप्पड़ मारने, उसे अपने धार्मिक देवी देवताओं को अपशब्द कहने व उनका मजाक उड़ाने के लिए मजबूर करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना के एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कराची, 27 जुलाई पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़के को थप्पड़ मारने, उसे अपने धार्मिक देवी देवताओं को अपशब्द कहने व उनका मजाक उड़ाने के लिए मजबूर करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना के एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
वीडियो में थार कोयला परियोजना में काम करने वाले मुकेश भील नामक लड़के को आरोपी से गिड़गिड़ाते और छोड़ने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है। कथित वीडियो में आरोपी पीड़ित को थप्पड़ मार रहा है और अपशब्द कह रहा है। इसके अलावा वह लड़के को अपने देवी देवताओं को अपशब्द कहने को कह रहा है। वीडियो में आरोपी लड़के पर अल्लाह हू अकबर कहने का भी दबाव बना रहा है।
घटना का वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था लेकिन थारपारकर में मीठी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब्दुल सलाम अबू दाऊद नामक आरोपी को बदिन जिले के खोस्की से गिरफ्तार कर लिया।
यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाया गया लेकिन मीठी पुलिस थाने के प्रभारी मुहम्मद सूमर ने कहा कि दाऊद ने मीठी से लगभग पांच-छह किलोमीटर दूर छुट्टन शाह के पास भील को बीच सड़क पर रोका और उसे थप्पड़ मारा।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने भील को गले से पकड़ा और उसे अपने देवी देवताओं को अपशब्द कहने पर मजबूर किया। वीडियो वायरल होने के बाद सिंध सरकार ने इसका संज्ञान लिया और पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)