Maharashtra: भगवान शिव को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने आरोप में नागपुर में व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की पृष्ठभूमि में भगवान शिव के बारे में फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को नागपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
नागपुर (महाराष्ट्र), 19 मई : पुलिस ने उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) विवाद की पृष्ठभूमि में भगवान शिव के बारे में फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को नागपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि गणेश पेठ इलाके के रहने वाले और ऑडियो रिकॉर्डिंग की दुकान चलाने वाले चारुदत्त जिचकर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में किए जा रहे वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिलने के दावों के संदर्भ में चारुदत्त की टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत मिली थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: अफ्रीका के कोविड-19 मामले 11.57 करोड़ के पार- अफ्रीका सीडीसी
अधिकारी ने कहा कि 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का जानबूझकर किया गया और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

