एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

जबलपुर, 30 सितंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

मझोली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी अरविंद बर्मन को जबलपुर जिले मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नयागांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 10,300 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट 200 और 500 रुपए के हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महाराष्ट्र के नागपुर से नकली नोट मिले थे। आरोपी ने बताया कि वह अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ नागपुर गया था, वहां उसे 40 हजार रुपये असली नोट देकर नकली नोट मिले थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में 40 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).