एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई के वाशी में एक मॉल के शौचालय में एक 15 वर्षीय लड़के का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Photo Credits: Twitter

ठाणे, 28 अगस्त: नवी मुंबई के वाशी में एक मॉल के शौचालय में एक 15 वर्षीय लड़के का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई जब नाबालिग अपने दोस्तों के साथ मॉल गया था.  यह भी पढ़े:  निलंबित अधिकारी नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर करता था यौन उत्पीड़न

वाशी पुलिस थाने के निरीक्षक संजय नाले ने बताया कि आरोपी(25) पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है. वह नाबालिग को मॉल के भूतल पर स्थित शौचालय में ले गया और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया. नाबालिग उसके चंगुल से निकलने में कामयाब रहा और अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी.

अधिकारी ने बताया कि लड़के के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).