Uttar Pradesh: इंटरनेट के माध्यम से देह व्यापार का गिरोह चलाने वाला शख्स गिरफ्तार
इंटरनेट के माध्यम से देह व्यापार का कथित गिरोह चलाने वाले एक शख्स को उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने सोमवार गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से दो लड़कियां मुक्त कराई गई हैं.
नोएडा, 22 मार्च : इंटरनेट के माध्यम से देह व्यापार का कथित गिरोह चलाने वाले एक शख्स को उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने सोमवार गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से दो लड़कियां मुक्त कराई गई हैं.
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, “हमें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग इंटरनेट के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार का गिरोह चला रहे हैं.” यह भी पढ़ें : पीड़िता की पहचान का खुलासा करने से जुड़े एक मामले में न्यायाधीशों ने अलग अलग फैसला सुनाया
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर जिले की मानव तस्करी रोधी इकाई ने जाल बिछाकर गाजियाबाद निवासी राजेश को सोमवार रात को पकड़ लिया और उसके पास से दो लड़कियों को मुक्त कराया गया. शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियों को ‘सखी: वन स्टॉप सेंटर’ भिजवाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

