देश की खबरें | गुरुग्राम में ताइवान की नागरिक से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ताइवान की 53 वर्षीय एक नागरिक से शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम (हरियाणा), 25 जुलाई ताइवान की 53 वर्षीय एक नागरिक से शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
महिला 2017 से गुरुग्राम में रह रही है और एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के लिए काम करती है। आरोपी रवींद्र विश्वकर्मा एक निजी क्लिनिक में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों करीब छह महीने पहले एक दूसरे से मिले थे।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-52 में रह रही थी और विश्वकर्मा पास में ही रहता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धीरे-धीरे दोनों की नजदीकी बढ़ने लगी और एक दिन विश्वकर्मा ने उसे विवाह का प्रस्ताव दिया जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया।
उसने आरोप लगाया कि विश्वकर्मा ने शादी के झूठे वादे कर उसकी सहमति के बिना उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और अंत में शादी के अपने वादे से मुकर गया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत ने कहा कि विश्वकर्मा के खिलाफ सेक्टर 53 पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)