एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेना का मेजर बताकर सीआईएसएफ कांस्टेबल से बलात्कार करने, 28 लाख रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय थल सेना का अधिकारी बताकर शादी करने के बहाने कथित तौर पर अर्धसैनिक बल की एक कर्मी से बलात्कार किया और उसके संबंधी को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सेना का मेजर बताकर सीआईएसएफ कांस्टेबल से बलात्कार करने, 28 लाख रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, पांच सितंबर दिल्ली में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय थल सेना का अधिकारी बताकर शादी करने के बहाने कथित तौर पर अर्धसैनिक बल की एक कर्मी से बलात्कार किया और उसके संबंधी को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और कम से कम 30 अन्य लोगों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कांस्टेबल पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विवाह संबंधी वेबसाइट के माध्यम से कुमार के संपर्क में आई। कुमार ने उसे बताया था कि वह भारतीय थल सेना में सेवारत मेजर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। कुमार ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना ली और उसी के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि दिल्ली के बिंदापुर की पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बिहार में है, जिसके बाद वह उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची। लेकिन उसने अपने परिवार के सदस्यों और 30 से 40 अन्य लोगों के साथ पुलिस पर हमला कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई की।”

डीसीपी ने कहा, “तकनीकी निगरानी के आधार पर, पता चला कि वह हजारीबाग में है। एक सितंबर को जब हमारी अपराध शाखा की टीम वहां पहुंची, तो आरोपी ने फिर से वही चाल चली। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद 30-40 लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद से कुमार को पकड़ लिया गया।”

डीसीपी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की थी, क्योंकि वह दिल्ली और बिहार में तीन अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। अदालत ने उसे अपराधी घोषित कर रखा था।

महिला की शिकायत के आधार पर, कुमार पर द्वारका के बिंदापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 , 506 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि कुमार बिहार के अरवल जिले का मूल निवासी है। वह साइंस ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).