देश की खबरें | दिल्ली में पत्नी और बेटे की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 24 वर्षीय मजदूर ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद उसकी और अपने डेढ़ साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 फरवरी दिल्ली में 24 वर्षीय मजदूर ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद उसकी और अपने डेढ़ साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि ब्रजेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं और इस मुद्दे पर झगड़े के बाद उसने पत्नी को और बच्चे को मार डाला। ब्रजेश ने 2016 में शादी की थी।
पुलिस ने बताया कि घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस में शुक्रवार देर रात हुई।
उन्होंने बताया कि विवाहेतर संबंध की बात को लेकर दंपती में अक्सर लड़ाई होती थी। ब्रजेश को यहां तक शक था कि बेटा उसका नहीं बल्कि उस शख्स का बच्चा है जिससे उसकी पत्नी का कथित तौर पर विवाहेतर संबंध है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों को मारने के लिए रसोई के चाकू और पेंचकस का इस्तेमाल किया।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को मिली।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डीसीपी ने बताया, “भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

