Mumbai Shocker: मामूली झगड़े में 18 वर्षीय युवक को पड़ोसी ने चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई के जुहू इलाके में एक छोटे से मुद्दे पर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
Mumbai Shocker: मुंबई के जुहू इलाके में एक छोटे से मुद्दे पर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात जुहू (Juhu) के नेहरू नगर इलाके में अपने पड़ोसी सूरज कनौजिया (Suraj Kanojia) की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में शेखर नायर (55) को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि कनौजिया और पड़ोस का एक दूसरा लड़का आरोपी के घर के बाहर कुत्ते के साथ खेल रहे थे, जब आरोपी ने उन्हें डांटा और वहां से जाने के लिए कहा.
अधिकारी ने बताया कि कनौजिया की मां लक्ष्मी बाद में मौके पर पहुंचीं और नायर से बहस करने लगीं, जिसके बाद उसने लक्ष्मी पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया जब कनौजिया ने अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़े; Mumbai: नशे में धुत होकर युवक ने की सहकर्मी की हत्या, गर्दन, पीठ और छाती पर चाकू से किए कई वार; गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि नायर मौके से फरार हो गया और बाद में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की मदद से उसे पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि नायर बतौर चालक कार्यरत था, जबकि पीड़ित स्कूल छोड़ चुका था. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

