देश की खबरें | लोकप्रिय ऐप के लिए ग्राहक सेवा सहायता प्रदान करने के नाम पर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय ऐप के लिए ग्राहक सेवा सहायता प्रदान करने के नाम पर लोगों को चूना लगाने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा जिले से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल लोकप्रिय ऐप के लिए ग्राहक सेवा सहायता प्रदान करने के नाम पर लोगों को चूना लगाने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा जिले से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जामताड़ा निवासी दिलावर हुसैन के रूप में हुई है। वह केरल में दर्जी का काम करता था और हाल में फर्जीवाड़ा करके ज्यादा पैसे कमाने के लिए अपने गांव लौट आया था।

पुलिस ने बताया कि अमित जैन नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने एक ऐप का ग्राहक सेवा सहायता नंबर इंटरनेट पर खोजा और वहां से मिले मोबाइल नंबर पर फोन किया।

उन्होंने बताया, फर्जी कार्यकारी द्वारा दिए गए झूठे आश्वासन के आधार पर शिकायतकर्ता ने ऐप डाउनलोड किया जिसके बाद उनके खाते से 3.20 लाख रुपये हस्तांरित हो गए।

पुलिस उपायुक्त (शाहदारा) रोहित मीना ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया, यह पता चला कि आरोपी जामताड़ा में है। वहां छापा मार कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता चला है कि आरोपी ने विभिन्न बैंकों और कंपनियों के फर्जी नंबर इंटरनेट पर डाल रखे हैं और जब भी कोई उनपर फोन करता है तो आरोपी उनसे मोबाइल फोन पर ‘एनीडेस्क’ डाउनलोड करने को कहता और उसकी लॉगइन आईडी ले लेता।

पुलिस ने बताया, फिर से पीड़ित से सेवा शुल्क के रूप में 10 रूपये जमा करने को कहते, और जैसे ही कोई अपनी बैंकिंग की जानकारी डालता, वे पासवर्ड ले लेते और उनके खाते से पूरी राशि निकाल लेते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\