देश की खबरें | बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने अपने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद (उप्र), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने अपने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता सोहन पाल ने भोजपुर थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उनके छोटे बेटे भूपेंद्र (38) ने अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र (40) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया कि भूपेंद्र को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ के छज्जूपुर गांव में अपनी चचेरी बहन रिंकी के घर के पास रहता है।
उसने बताया कि इस साल जून में भूपेंद्र और रिंकी मुकीमपुर आए थे, लेकिन नशे के आदी पुष्पेंद्र ने उन्हें घर से बाहर धकेल दिया और रिंकी के सिर पर डंडे से वार किया, तब भूपेंद्र ने अपने भाई की हत्या की साजिश रची।
भूपेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम को वह मुकीमपुर आया और पुष्पेंद्र को गढ़ी मोड़ ले गया जहां दोनों ने शराब पी तथा जब पुष्पेंद्र नशे की हालत में था तभी उसने उसे डंडे से पीटा और भाग गया।
यादव ने बताया कि पुलिस ने शव और अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए खून से सने डंडे को बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

