एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा में महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा (Noida) में एक महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Noida: नोएडा में महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नोएडा (उप्र), 22 अप्रैल : नोएडा (Noida) में एक महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला आरोपी मुकेश (20) एक सुरक्षा एजेंसी में काम करता है. फतेहपुर की 22 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सड़क पर परेशान करने के अलावा मुकेश ने उसे अपशब्द भी कहे.

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोपी ने महिला के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाए और इसका इस्तेमाल महिला के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के लिए किया. इसके अलावा, उसने महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजे. आरोपी को सेक्टर 104 से गिरफ्तार किया गया.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुलिस ने 18 लाख रुपये के इनाम वाले 5 वांछित नक्सलियों को पकड़ा

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).